मैनपुरी के समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हरवीर प्रजापति ने गुरुवार शाम को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विषाक्त पदार्थ खाने से पहले उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करके मौत के लिए पूर्व सांसद और उनके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संसारपुर निवासी हरवीर प्रजापति की ओर से गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे फेसबुक पर पोस्ट शेयर की गई। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें दो सप्ताह से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव व उनके सहयोगी परेशान कर रहे हैं। उन्हें दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर ने 'खौफनाक' तरीके से ली जान, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
उन्होंने लिखा, 'दो युवतियों से वीडियो कॉल कराकर उनका वीडियो बनाया गया है। मैंने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। मेरी मौत के लिए पूर्व सांसद और उनके सहयोगी जिम्मेदार होंगे। हरवीर ने ये भी लिखा कि जब तक आप मेरी पोस्ट पढ़ रहे होंगे तब तक मेरी मौत हो चुकी होगी।'