फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया कुरावली थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसपी ने शुक्रवार की देर शाम कुरावली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक से अपराध व उन पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा। इसके अलावा थाना परिसर स्थित बैरक आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय शुक्रवार देर शाम थाना कुरावली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा से दर्ज मामले व उन में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कार्य पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक से कहा कि वह पंचायत चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई लगातार जारी रखें।
अराजक तत्वों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करें। गांव के संभ्रांत लोगों से संपर्क कर समय समय पर स्थिति का जायजा लेते रहे। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात, मैस आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें