फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणतंत्र दिवस की परेड का एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 19 Jan 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड का एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

-विभागीय शाखाओं का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां जारी हैं। शुक्रवार को एसपी ने परेड की सलामी ली। निरीक्षण कर टोलियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद विभागीय शाखाओं का निरीक्षण किया। गणतंत्र दिवस की तैयारियों लेकर आरआई से जानकारी ली।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर प्रतिवर्ष पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। गणतंत्र दिवस में अब बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार ने पुलिस पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। रिहर्सल परेड की सलामी लेने के साथ ही टोली नायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस पर पुलिस के साथ ही स्कूली बच्चे भी देश भक्ति से जुडे़ कार्यक्रम पेश करते हैं। इसकी तैयारियों को लेकर एसपी ने आरआई ब्रजपाल सिंह से जानकारी ली। उन्हें स्कूली बच्चों को समय पर लाने और कार्यक्रम आदि को प्रतिवर्ष की तरह बेहतर ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने यूपी 112, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, जिम्नेजियम हॉल, महिला कल्याण केंद्र आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कर्मियों से बात कर उनके कार्य संबंधी जानकारी ली। आवश्यक दिशा निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें