फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध व्यक्ति को होटल में न ठहराएं

Fri, 19 Jan 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्ति को होटल में न ठहराएं
विज्ञापन

- गणतंत्र दिवस को लेकर चला चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। होटल में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को न ठहराएं। तुरंत ही पुलिस को सूचना दें। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए देर रात एसपी पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले। सभी संचालकों को कडे़ निर्देश दिए। होटल, रेस्तरां, मॉल आदि का निरीक्षण किया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ और सामान आदि की तलाश ली गई।
श्रीराम राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी और राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद की पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। बृहस्पतिवार की रात एसपी विनोद कुमार ने सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण किया। शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध नजर आ रहे लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पहचान पत्र आदि देखे गए। वहीं संदिग्ध नजर आ रहे लोगों के सामान की भी मैटल डिटेक्टर से सघनता के साथ तलाशी ली गई। होटल, रेस्तरां के निरीक्षण के दौरान एसपी ने संचालकों से कहा कि वह लोग सतर्कता बरतें। होटल में किसी भी व्यक्ति को बिना वैध पहचान के कतई न ठहराएं। यदि कोई व्यक्ति या उसकी गतिविधि संदिग्ध नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूमचा दें। यदि किसी ने भी लापरवाही की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बस स्टैंड पर बने रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। वहां ठहरे हुए लोगों के पहचान पत्र आदि देखे गए। होटल रेस्तरां, ढाबा आदि में खोजी श्वान और मैटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। देर रात तक सघनता के साथ जिले भर में चेकिंग अभियान चला। शुक्रवार को दन्नाहार क्षेत्र में थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने ढाबे आदि का निरीक्षण किया। भोगांव में प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़, बेवर में महाराज सिंह भाटी, करहल में प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह, कुरावली में मोहर पाल ने पुलिस बल के साथ प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त करने के साथ संदिग्धों की तलाशी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें