फतेहाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के फतेहाबाद में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कस्बे में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय के पास एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।