फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा का प्रजापति कार्ड, दक्ष जयंती से ओबीसी को साधने की कवायद; आगरा दक्षिण सीट से उठी ये मांग

Thu, 30 Jul 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने पीडीए रणनीति के तहत पहली बार महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती मनाई। कार्यक्रम में प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और प्रतिनिधित्व की मांग भी उठी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अति-पिछड़ों (ओबीसी) को साधना शुरू कर दिया है। पीडीए रणनीति के तहत बुधवार को पहली बार महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित इस समारोह में सपा एकजुट नजर आई। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की अध्यक्षता में जसराना विधायक सचिन यादव व शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रजापति समाज ने इस सम्मान के लिए अखिलेश यादव का आभार जताया।

जयंती के मंच से राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग भी उठी। सपा जिला उपाध्यक्ष पवन प्रजापति ने कहा कि आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रजापति समाज निर्णायक संख्या में है। आगामी चुनाव में सपा यहां से समाज को उम्मीदवार बनाती है, तो जीत सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि सपा ने ही गायत्री प्रजापति को कैबिनेट मंत्री और दयाराम प्रजापति को एमएलसी बनाकर समाज का मान बढ़ाया था। अंत में महाराजा दक्ष के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, छावनी से ममता टपलू, विनय अग्रवाल, राजेश शर्मा, रूपाली दीक्षित, प्रमोद यादव, रवि मेहरा, सुनहरी लाल गोला, डॉ. गोपाल प्रजापति, मनोज गुप्ता, सोमेश गुप्ता, जमील ख़ान, भरत सिंह प्रजापति, कालीचरण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें