फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए फ्री हो टोल, सपा मुखिया बोले-मिल्कीपुर में चुनाव नहीं, लूट हुई; इंडिया गठबंधन पर कही ये बात

Sun, 09 Feb 2025 04:23 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश सरकार महाकुंभ हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा तक नहीं बता पा रही है। इंडिया गठबंधन पर कहा कि हार से और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाए। आगरा के एत्मादपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना। सपा मुखिया ने कहा कि महाकुंभ में रोज स्नान करने वालों का अकड़ा बताने वाली सरकार, मरने वालों का आंकड़ा नहीं बता पा रही। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर बोले हमें जनमत स्वीकार। हार से इंडिया गठबंधन मजबूत होगा।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि मैं जब कल रात को हाईवे पर चला तो मैंने देखा बड़े पैमान पर गाड़ियां टोल पर रुकी हुई हैं। उनमें कई बसें भी थीं। हमने कई माैकों पर देखा है कि मनोरंजन के लिए फिल्में टैक्स फ्री कर दी जाती हैं। कुंभ में स्नान के लिए दूर-दूर से यात्री आ रहे हैं। जब 10 हजार करोड़ से अधिक का महाकुंभ आयोजन है, तो टोल माफ होना कोई बड़ी बात नहीं है। टोल माफ हो जाना चाहिए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ हादसे में माैतों पर कहा कि ये सरकार छिपा क्या रही है। जो सरकार 40 करोड़ लोगों के स्नान की गिनती गिन रही है। हर स्नान के बाद करोड़ों की गिनती बता रही है। जो करोड़ों की गिनती गिन रहे हैं, वो सिर्फ इन बातों को नहीं बता पा रहे हैं कि जान किनती गईं हैं, लापता कितने हुए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमान पर न सिर्फ प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की गईं हैं, बल्कि आने-जाने में भी लोगों ने जान गंवाई है। हमारी सरकार से मांग है कि कुंभ यात्रा में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालुओं की मदद की जाए।
विज्ञापन


सपा  मुखिया ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर कहा कि लोकतंत्र में जनता का जो भी फैसला होता है, हम स्वीकार करते हैं। मिल्कीपुर चुनाव परिणाम पर कहा कि उत्तर प्रदेश में लूट हमने देखी है। एक विधानसभा में पूरी ताकत लगा दी। कहा कि बीएलओ ने पर्ची नहीं पहुंचाई और अधिकारियों ने वोट नहीं डालने दिए। ये चुनाव नहीं था, बल्कि ये लूटा था। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या की हार मिल्कीपुर की जीत बराबर नहीं कर सकती। मिल्कीपुर चुनाव में बड़े पैमाने पर बेईमानी हुई थी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। हार से सीखना ही आगे आने वाले समय के लिए रास्ता बनाता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें