फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: एसपी ने एक निरीक्षक सहित 18 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला, जानें किसे मिली कहां नई तैनाती 

Sat, 28 May 2022 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षक एकता सिंह को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसआई रूपेश कुमार को एसएसआई कुरावली, सतेंद्र सोनकर को बेवर से चौकी प्रभारी जमुलापुर कुरावली में नई जिम्मेदारी दी गई है।
 
विज्ञापन
मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कानून व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार देर रात एसपी ने एक निरीक्षक सहित 18 उप-निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया। शुक्रवार देर रात सूची जारी होने के बाद कर्मियों को तैनाती के संबंध में जानकारी हुई। शनिवार को सभी ने अपनी तैनाती स्थल पर रिपोर्ट किया।

विज्ञापन


जिले की कानून व्यवस्था को सही ढंग से चलाए जाने व अपराधियों के बीच पुलिस का इकबाल कायम रखे जाने को लेकर एसपी अशोक कुमार राय की ओर से एक महिला निरीक्षक सहित 18 उप-निरीक्षकों की नवीन तैनाती की गई है। निरीक्षक एकता सिंह को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके अलावा एसआई रूपेश कुमार को एसएसआई कुरावली, सतेंद्र सोनकर को बेवर से चौकी प्रभारी जमुलापुर कुरावली, हरेंद्र सिंह को बिछवां से चौकी प्रभारी कस्बा बनाया गया है।

वहीं ओमवीर सिंह को चौकी कल्होर पछां से नवाटेडा चौकी बरनाहल, प्रवीन कुमार को आलीपुर खेडा से चौकी प्रभारी दिहुली बरनाहल, कृष्णकांत लोधी को दिहुली से इंचार्ज चौकी आलीपुर खेड़ा, लोकेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कीरतपुर, दिलीप मिश्रा को घिरोर से चौकी प्रभारी टोडरपुर बेवर, भूपेंद्र सिंह को टोडरपुर से बेवर भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी ने अजय सिंह को औंछा से दन्नाहार, विवेक कुमार को दन्नाहार से चौकी प्रभारी जागीर, बिजेंद्र सिंह को करहल से बिछवां, श्रीकृष्ण को लाइन से औंछा, जितेंद्र कुमार को थाना बेवर, कपिल कुमार वशिष्ठ को पुलिस लाइन से करहल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें