फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागीर ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा ने जागीर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आशुतोष यादव बिल्लू को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अन्य ब्लॉकों के लिए भी सपा दो-तीन दिन में प्रत्याशी घोषित करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के बाद सपा और भाजपा में ब्लॉक प्रमुखों सहित जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा करने की होड़ लगी है। सपा और भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख सहित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों से आवेदन मांगे हैं। सपा में ब्लॉक प्रमुख जागीर के लिए केवल एक आवेदन होने से शनिवार को सपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
समाजवादी पार्टी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष उर्फ बिल्लू यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पिछले कार्यकाल में सपा से ब्लॉक प्रमुख रहीं ऊषा यादव ने कार्यकाल के अंतिम समय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। ऊषा यादव के पति संजय यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव के भाई हैं। सपा ने एक बार फिर आशुतोष यादव पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें