फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख हेक्टेअर में होगी खरीफ की फसलों की बुवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में खरीफ की फसलों की बुवाई शुरूहो चुकी हैं। कृषि विभाग के मुताबिक एक लाख हेक्टेअर से अधिक में खरीफ फसल की बुवाई की जानी हैं। जिसमें सबसे अधिक रकवा मक्का, बाजरा और धान की फसलों का होगा।
विज्ञापन

धान की फसलों में धान सुगंधित बासमती, धान संकर व अन्य धान की प्रजातियों की बुवाई की जाएगी। जिसके लिए किसानों ने नर्सरी तैयार करना शुरु कर दिया हैं। नर्सरी तैयार होने के बाद खेतों में रोपाई का काम कर दिया जाएगा। वहीं मक्का की फसल की बुवाई शुरु हो चुकी हैं। कुछ किसानों ने मक्का की अगैती बुवाई कर दी हैं। वहीं सबसे अधिक क्षेत्रफल में बाजरा की खेती की जाती है। इस बार 42507 हेक्टेअर में बाजरा की बुवाई की जानी हैं। इसके अतिरिक्त में ज्वार, मूंगफली, तिल, मूंग, उर्द, अरहर की फसलों की बुवाई होती हैं। अरहर की 60 फीसदी तक बुवाई हो चुकी है।
खरीफ की फसलों का लक्ष्य हेक्टेअर में-
धान - 16819 हेक्टेअर
मक्का - 35933 हेक्टेअर
बाजरा - 42507 हेक्टेअर
ज्वार - 55 हेक्टेअर
मूंगफली - 252 हेक्टेअर
तिल - 984 हेक्टेअर
मूंग - 360 हेक्टेअर
उर्द - 1496 हेक्टेअर
अरहर - 1770 हेक्टेअर
जनपद में खरीफ की फसलों के लिए 100176 हेक्टेअर में बुवाई का लक्ष्य हैं। मक्का, धान, बाजरा का बीज भी राजकीय बीज गोदामों पर किसानों के लिए अनुदान के साथ उपलब्ध है। किसान समय से फसलों की बुवाई कर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। - सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें