दक्षिण अफ्रीका के पूर्व किक्रेटर और दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में से एक जोन्टी रोड्स सोमवार को ताजमहल देखने आए। ताजमहल की खूबसूरती पर रोड्स इतने फिदा हुए कि उन्होंने ट्वीट कर अपने दिल की बात कही।
सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स तकरीबन एक घंटे तक ताज में रहे। इस दौरान उन्होंने ताज की पच्चीकारी को सराहा। रोड्स सुबह करीब 11 बजे ताजमहल पहुंचे। उनके साथ उनके बेटी और बेटा भी थे।
ताजमहल में सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए और आटोग्राफ भी दिए। उन्होंने म्यूजियम पहुंचकर ऐतिहासिक वस्तुओं में भी खासी रुचि दिखाई।
जोंटी रोड्स
- फोटो : अमर उजाला
ताज का भ्रमण करने के बाद उन्होंने आगरा किला भी देखा। शाम को कलाकृति ऑडिटोरियम में 'मोहब्बत द ताज' शो देखने के बाद वे टूरिस्ट ट्रेन से लौट गए।
ताजमहल देखने के बाद जोंटी रोड्स ने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर भी पोस्ट की। इसमें उन्होंने ताजमहल की तारीफ करते हुए लिखा कि यूं तो वे एक पर्यटक के रूप में कम ही गए हैं लेकिन ताजमहल से वाकई उनको मोहब्बत हो गई। पढ़िए ट्वीट-
I don’t often tread the tourist path; would rather go by the road less travelled, but what a monument to love #respect #MakeInIndia #agra #TajMahal #deccanodyssey pic.twitter.com/Qqbc5Dv3Cn
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) December 18, 2017