दक्षिण अफ्रीका के पूर्व किक्रेटर और दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में से एक जोन्टी रोड्स सोमवार को ताजमहल देखने आए। ताजमहल की खूबसूरती पर रोड्स इतने फिदा हुए कि उन्होंने ट्वीट कर अपने दिल की बात कही।
सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स तकरीबन एक घंटे तक ताज में रहे। इस दौरान उन्होंने ताज की पच्चीकारी को सराहा। रोड्स सुबह करीब 11 बजे ताजमहल पहुंचे। उनके साथ उनके बेटी और बेटा भी थे।
ताजमहल में सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए और आटोग्राफ भी दिए। उन्होंने म्यूजियम पहुंचकर ऐतिहासिक वस्तुओं में भी खासी रुचि दिखाई।