मैनपुरी। शहर के औड़न्य पड़रिया स्थित डॉ़ भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद, युवा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एकल गायन, सामूहिक गायन प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
एकल गायन प्रतियोगिता में सौम्यता शाक्य ने प्रथम, शालिनी रमन ने द्वितीय और शिवानी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गायन प्रतियोगिता में प्रेटी यादव, अंशी और प्रिंसी की टीम पहले, शालिनी रमन, सफदर और सौम्यता शाक्य की टीम दूसरे तथा प्रांसी डागौर, लक्ष्मी और विवेक कुमार की टीम तीसरे स्थान पर रही।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेटी यादव और अंशी ने, द्वितीय स्थान प्रिया बौद्ध और शालिनी रमन ने तथा तृतीय स्थान प्रिंसी और दिव्या यादव ने प्राप्त किया। सात्वंना पुरस्कार सफदर को प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ़ जितेंद्र पाठक, डॉ़ तनु जैन और कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ़ एसपी सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रमोद कुमार, डॉ़ विजय आनंद गौतम, सह प्रभारी डॉ़ गीता देवी, शिवनंदन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सांस्कृतिक प्रभारी जगजीवन राम ने किया।