फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में दिखाई विकास कार्यों की झलक

Thu, 27 Mar 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विकास भवन पर आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम में निपुण प्रमाण पत्र भेंटकरते सीडीओ सचिन ,भाजपा नेता
विज्ञापन
कासगंज। केंद्र सरकार के दस वर्ष व प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विकास महोत्सव के तीसरे दिन मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल पर सरकार के विकास कार्यों की झलक दिखाई गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा ने उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने और विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूलकिट, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र आदि वितरित किए। कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया गया। निपुण विद्यालय के अध्यापकों प्रमाण पत्र दिए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनर्स को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि हर विभाग ने स्टॉल लगाकर अपनी उपलब्धियां जनता के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें