आगरा के कैलाश गांव (सिकंदरा) से लापता सोल कारोबारी आलोक टंडन का सोमवार को भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की है। पता चला कि उन्होंने गूगल पर खुदकुशी के तरीकों के बारे में खोज की थी। हालांकि अभी पुलिस तलाश मेंं जुटी है।
सूर्य नगर निवासी आलोक टंडन शुक्रवार की दोपहर घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। मोबाइल घर में ही छोड़कर गए थे। परिजन ने तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर को आलोक का स्कूटर कैलाश स्थित पुल पर खड़ा मिला। हेलमेट के नीचे दो विजिटिंग कार्ड भी रखे थे।