फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों का ऐतिहासिक मार्गशीर्ष मेला आज से, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में सजी भगवान वराह की प्रतिमा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी सोरों का ऐतिहासिक मेला मार्गशीर्ष शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मेले में दूर दराज से कारोबारियों ने डेरा जमा दिया है। जगमग लाइटों से तीर्थनगरी झिलमिलाने लगी है। भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष, सांसद , जिले के प्रभारी मंत्री, नगर विकास राज्य मंत्री और विधायक उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू होने वाले मेले का उद्घाटन शाम 6 बजे किया जाएगा। इससे पहले शाम 5 बजे मां गंगा का पूजन अर्चन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद अतिथि सम्मान कार्यक्रम होगा। समारोह की अध्यक्षता सांसद राजवीर सिंह करेंगे। अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा व नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता रहेंगे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी रहेंगे।
डीएम सीपी सिंह व एसपी सुशील घुले को अभिनंदनीय अतिथि बनाया गया है। एडीएम योगेंद्र कुमार, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र प्रताप, ममतेश शाक्य विशिष्ठ अतिथि बनाए गए हैं। मेेले में दूरदराज से आए कारोबारियों ने दुकानें लगा दी हैं। पालिका ने उद्घाटन की सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं।
विज्ञापन

सात लाख लेकर भी नहीं दी आपूर्ति
मेला मार्गशीर्ष में प्रकाश व्यवस्था के लिए भले ही ठेका उठा दिया जाए, लेकिन विद्युत विभाग ने अभी तक मेले के लिए आपूर्ति देना शुरू नहीं किया है। जबकि मेला का कनेक्शन छोडने के लिए विद्युत विभाग ने 7 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करा ली है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पालिका को आश्वस्त किया है कि 9 दिसंबर से मेले की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
पूरी है तैयारी
- मेले की तैयारियां पूरी हैं। पालिका ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। प्रकाश व्यवस्था का बेहतर इंतजाम किया है। पूरे ही कस्बे में रंग बिरंगी लाइटें लगाई हैं।
- मुन्नी देवी, पालिकाध्यक्ष।
पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका
- मेले में पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। मेला परिसर में मेला कोतवाली बना दी गई है। पूरे जोन के अलग अलग जिलों से पुलिसकर्मी मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

- रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें