फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन- सोरों से कासगंज तक कौशन से गुजरेंगे वाहन, बनाए संकेतक, सीमित रहेगौ रफ्तार

विज्ञापन
कासगंज में फोरलेन के डिवाइडर पर संकेतक बनाते पेंटर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सोरों-कासगंज के बीच फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने के लिए संकेतक बनवाए जा रहे हैं। कासगंज और सोरों के बीच आबादी क्षेत्र होने के कारण यहां वाहनों की रफ्तार सीमित की जाएगी। इस क्षेत्र में वाहन कौशन से ही होकर गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

वाहन चालकों को समय-समय पर यातायात के नियमों की जानकारी दी जाती है। ताकि वह संकेतकों के अनुसार वाहन चला सकें। वैसे तो यह संकेतक अक्सर चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट पर दिखते हैं। अब लोक निर्माण विभाग डिवाइडरों पर पेंट कराकर इस तरह के संकेतक बनवा रहा है। सोरों से कासगंज के बीच वाहन सावधानी के बीच कौशन से गुजारने होंगे। कौशन का संकेतक पीला है, जो डिवाइडरों पर काले रंग के साथ बनाया जा रहा है। विभाग इन संकेतकों के अलावा गति सीमा निर्धारित कर जगह-जगह बोर्ड भी लगाएगा। पुलिस और लोक निर्माण विभाग दोनों ही फोरलेन पर दौड़ने वाले वाहन की रफ्तार पर नजर रखेंगे।
डिवाइडरों पर कनेर फूल के पौधे लगाए जाएंगे। इसके दो उद्देश्य रहेंगे। पहला तो फोरलेन खूबसूरत दिखेेगा। कनेर के पौधे सीमित ऊंचाई तक बढ़ते हैं। इसका दूसरा फायदा यह है कि रात के समय में सामने की ओर से आने वाले वाहनों की लाइट का प्रभाव भी दूसरी दिशा से आने वाले वाहन चालकों पर कम पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें