कांग्रेस ने सूरज सिंह शाक्य को बनाया प्रत्याशी
राजनीति में अक्सर एक तीर से कई निशाने लगाए जाते हैं। इस बार कांग्रेस ने भी जन अधिकार पार्टी से गठबंधन कर सूरज सिंह शाक्य को एटा के चुनावी मैदान में उतारा है। प्रत्याशी के सामने आते ही रणनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी गई है।
माना जा रहा है कि एटा से सूरज सिंह शाक्य के प्रत्याशी हो जाने से फर्रुखाबाद और कासगंज के शाक्य कांग्रेस की ओर झुक सकते हैं। यह भी कह सकते हैं कि एटा से सूरज बदायूं के सलीम और फर्रुखाबाद में सलमान को शक्ति देंगे।
कांग्रेस ने ऐसी सियासी बिसात बिछा रही है, जिसका फायदा दूसरी सीटों पर भी मिले। सूरज सिंह शाक्य को समर्थन देकर एक बार फिर ऐसा ही लक्ष्य साधा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों की मानें इनकी प्रत्याशिता के पीछे नेहरू गांधी परिवार के खासे करीबी रहे दो पूर्व मंत्रियों की जीत पक्की करना है।