फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती

Fri, 05 May 2023 02:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज स्थित एक मैरिज होम में बराती और घराती भिड़ गए। मारपीट हो गई। इससे मैरिज होम में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दूल्हे को लेकर जाते बराती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में...' गाने ने बवाल मचा दिया। हुआ कुछ ये कि शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। उसी दौरान बराती और घरातियों में विवाद हो गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद को देख दूल्हा भी वहां पहुंच गया। दूल्हे के वहां आते ही अन्य बरातियों ने उसे सुरक्षा देने के लिए गोद में उठा लिया और वहां से सुरक्षित स्थान की ओर दोड़ गए। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।  

यहां की है घटना

घटना सीओडी कालोनी शाहगंज के एक मैरिज होम की है। दुल्हन का परिवार शाहगंज का रहने वाला है, जबकि दूल्हा जगदीशपुरा क्षेत्र का बताया गया है। दावत चल रही थी। पहले तल पर बराती और घराती मौजूद थे। वहां डीजे पर दोनों पक्षों के लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच डीजे पर 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में...' गाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद क्या था दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब की गड़बड़ी: मतदाता सूची में जिंदा हैं अटल बिहारी वाजपेयी की बहन-बहनोई, 2015 में हो चुकी है दोनों की मृत्यु



बीच में आया दूल्हा 

झगड़ा होते देख दूल्हा बीच में आ गया। ये देख बरातियों के होश उड़ गए कि कहीं इस झगड़े में दूल्हे को चोट न लग जाए। इसलिए बरातियों ने घेरा बनाया और दूल्हे को गोद में लेकर सुरक्षित स्थान की और दोड़ गए। ये लोग झगड़ा करते  हुए मैरिज होम से बाहर निकल सड़क पर आ गए। खाना खाते लोग वहां से भागने लगे।

ये भी पढ़ें - Vande Bharat Express: जिस ट्रेन में करनी है ड्यूटी उसी से यात्री बनकर सफर करते हैं क्रू, जानें पूरा विवाद

 

विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो 

 मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: मुस्लिम मतदाताओं के इस रुझान से उड़े प्रत्याशियों के होश, नहीं हो सकी वोटों में सेंधमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें