फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया टीम में सोनम यादव का चयन, अब मलयेशिया में खेलने जाएंगी

Tue, 24 Dec 2024 09:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सोनम ने हाल ही समाप्त हुए अंडर-19 महिला एशिया कप में बेहतर गेंदबाजी की थी। वह सोमवार को एशिया कप जीतकर अपने घर लौटी हैं। मंगलवार को सोनम के पास वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने की खबर आई।
विज्ञापन
क्रिकेटर सोनम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप जीतने के बाद क्रिकेटर सोनम यादव का चयन वर्ल्ड कप के लिए हो गया है। सोनम यादव अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मलयेशिया जाएंगी। यह वर्ल्ड कप 19 जनवरी से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए इंडिया टीम में सोनम के चयन होने पर सुहागनगरी में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रशंसकों के साथ जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कांचनगरी के बढ़ते कदम पर प्रसन्नता जाहिर की है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें राजा का ताल निवासी सोनम यादव का लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज के रूप में चयन हुआ। सोनम ने हाल ही समाप्त हुए अंडर-19 महिला एशिया कप में बेहतर गेंदबाजी की थी। वह सोमवार को एशिया कप जीतकर अपने घर लौटी हैं। मंगलवार को सोनम के पास वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने की खबर आई। पूरा परिवार और खेल प्रशंक खुशी से जूझ उठे।

एक दिन भी नहीं लिया आराम, मैदान में सोनम ने किया अभ्यास
एशिया कप जीतने के बाद सोमवार को शाम सोनम यादव अपने घर लौटी थीं। वर्ल्ड कप टीम में चयन होने के बाद सोनम ने एक दिन भी आराम नहीं किया। वह ओम ग्लास मैदान में अभ्यास करती दिखाई दीं। सोनम ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी का भी कई घंटे अभ्यास किया। कोच रवि यादव ने सोनम को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया।

सबसे गर्व की बात है कि हमारे शहर की बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाएंगी। सोनम का यह दूसरा वर्ल्ड कप होगा। हमारी शुभकमानाएं हैं कि सोनम अपनी काबलियत से टीम इंडिया के लिए यह भी वर्ल्ड कप जीतकर लाएं। -प्रदीप गुप्ता, डायरेक्टर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन

फिरोजाबाद का क्रिकेट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है। सुहागनगरी की बेटी दूसरी बार वर्ल्ड कप खेलेगी। जो ऐतिहासिक रहेगा। सोनम को अग्रिम शुभकामनाएं। -केशव लहरी, मैनेजिंग डायरेक्टर जिला क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें