फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिफ से प्यार की सजा: धर्म छोड़कर बिल्डर की बेटी ने जिससे किया निकाह, वो बना हैवान...इस तरह बर्बाद की जिंदगी

Sat, 11 Jan 2025 08:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक बिल्डर की बेटी ने प्यार की खातिर घर ही नहीं छोड़ा, बल्कि धर्म बदलते हुए आरिफ से निकाह कर लिया। निकाह के 20 साल बाद जब प्रेमी ने तलाक दे दिया, तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। 

 
विज्ञापन
निकाह - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 20 साल पहले नाई की मंडी थाना क्षेत्र के निवासी एक बिल्डर की बेटी को गैर समुदाय के युवक से प्यार हो गया था। युवती ने प्रेमी से निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। सोनम गोयल से आयशा वारसी बन गई। 2004 में दोनों ने निकाह कर लिया। अब पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


 

दर्ज कराया मुकदमा 
आयशा वारसी उर्फ सोनम गोयल ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 20 साल पहले उन्हें कटरा इतवारी खां निवासी गैर समुदाय के युवक मोहम्मद आरिफ हमीद से प्यार हो गया। इसके चलते धर्म परिवर्तन कर 2004 में निकाह कर लिया। निकाह के कुछ दिनों बाद ही पति ने दहेज के मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगा। इस बीच उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया। वो जाती भी तो कहां। पति के साथ वो जैसे-तैसे अपना समय गुजारने लगी। इस बीच खूब प्रताड़ना मिली, लेकिन वो सबकुछ चुपचाप सहती रही। 

 

लालची हो गया पति 
पीड़िता ने बताया कि पति का लालच इस कदर हावी हुआ कि वो उसके साथ मारपीट करने लगा। बिल्डर पिता से जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। उसने मना किया तो हैवानियत की हदें पार कर दी। उसे बेरहमी से पीटते हुए 24 अक्तूबर को  तीन तलाक दे डाला। इतना ही नहीं उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बताई। पीड़िता की शिकायत के बाद नई की मंडी थाने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन

काफिर बोलकर करता था पिटाई
पीड़िता का आरोप है कि पति मोहम्मद आरिफ हमीद कमरे में बंद करके रखता है, जिससे वो कहीं बाहर न जा सके। इतना ही नहीं विरोध करने पर काफिर बोलकर उसकी पिटाई करता है। वो अपने मायके वालों से न मिल सके, इसके लिए पहरा लगाए रखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें