फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डोंट माइंड, ये ताज बेमिसाल है’

Sun, 15 Nov 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 फिल्म सरफरोश की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने ताजमहल देखा तो कुछ इसी अंदाज में अपने गाइड से तारीफ किए बिना न रह सकीं। शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी में दरगाह पर चादरपोशी और मन्नत का धागा बांधने के बाद सोनाली बेंद्रे ने पति गोल्डी बहल और बेटे के साथ शनिवार सुबह ताज का दीदार किया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे सोनाली अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचीं। टूरिस्ट पुलिस के साथ पहुंची सोनाली को पर्यटकों ने पहचान लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सोनाली बेंद्रे डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहीं। उन्होंने दुपट्टे से चेहरा ढकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के साथ होने और चर्चा फैलने के बाद पर्यटक उनके  पास चले आए। फतेहाबाद रोड के होटल में रुकीं सोनाली ने दिल्ली लौटते वक्त प्रतापपुरा चौराहे पर शहर के नामचीन मिष्ठान भंडार से मिठाइयां और पेठा भी खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें