फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर फौजी के बेटे ने हैंड ग्रेनेड से किया सीमेंट व्यापारी के घर पर हमला

Sun, 28 Oct 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
ग्रेनेड फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी में सेवानिवृत्त फौजी के बेटे ने हैंड ग्रेनेड से सीमेंट व्यापारी के घर पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी युवक सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को इस चर्चित मामले का खुद एसपी ने प्रेसवार्ता करके खुलासा किया।

विज्ञापन

  
शहर के हरिदर्शन नगर शंकर मिल कालोनी निवासी व्यापारी सुबोध अग्रवाल के घर 21 अक्तूबर की शाम बम से हमला किया गया था। हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ था, लेकिन धमाका इतना तेज था कि घर को काफी नुकसान हुआ था। 

पहले तो पुलिस इसे व्यावसायिक रंजिश मान रही थी, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि मामला कुछ और ही है। सर्विलांस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पुलिस हमलावरों तक पहुंच सकी। खुलासा हुआ तो ये एक सनकी युवक की करतूत निकली। 
विज्ञापन


रविवार को एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि करहल रोड निवासी शशांक चौहान शहर के एक नामचीन स्कूल में इंटर का छात्र है। उसी में व्यापारी की बेटी भी पढ़ रही है। शशांक ने उससे दोस्ती करनी चाही, लेकिन उसने मना कर दिया।

विज्ञापन

शशांक ने सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। 21 अक्तूबर की शाम शशांक साथी नवीन मिश्रा निवासी गांव मधाऊ को बाइक पर लेकर व्यापारी के घर पहुंचा। साथी युवक कुछ दूरी पर खड़ा रहा और शशांक ने सेफ्टी पिन निकालकर हैंड ग्रेनेड व्यापारी के घर के लॉन में फेंक दिया।
 
एसपी ने बताया कि आरोपी शशांक के पिता मनोहर सिंह चौहान सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनके द्वारा ही हैंड ग्रेनेड कहीं से लाकर घर में रखा गया था। वारदात का खुलासा होने से व्यापारी और परिजनों ने राहत की सांस ली है।
  
फिल्म देखकर सीखा हैंड ग्रेनेड चलाना

पुलिस पूछताछ में आरोपी शशांक ने बताया कि कई फिल्मों में वह हैंड ग्रेनेड फेंकते हुए देख चुका था। फिल्मों से ही उसे पता चला कि पिन निकालने के बाद हैंड ग्रेनेड को फेंका जाता है। वैसा ही उसने किया, लेकिन इतना सब कुछ हो जाएगा, इसके बारे में नहीं सोचा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को लिखापढ़ी कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें