फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भूल गए वो दामाद है...बेटी की मौत के बाद जमकर चले लात-घूंसे, जो सामने आया उसे पीट दिया; इस बात से थे नाराज

Fri, 20 Sep 2024 08:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बेटी की मौत के बाद मायके वालों को इस कदर गुस्सा आया कि वे भूल गए कि जिसे पीट रहे हैं, वो उनका दामाद है। ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद को घेर लिया। इस दौरान जो भी सामने आया, उसे पीट दिया गया। 
 
विज्ञापन
दामाद की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज के गांव डेरा बंजारन में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने महिला के पति सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्ष में जमकर लात-घूंसे चले। मायके वालों ने दामाद को पीट दिया। 
विज्ञापन




गांव डेरा बंजारन निवासी रिहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को पत्नी नवीना बाजार गई थी। वहां उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। घर आई तो उसकी हालत बिगड़ गई। हम लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां से निकलने से पहले ही नवीना की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।
विज्ञापन


महिला के मायके वाले शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे। उसी समय रिहान व उसके घर के लोग भी पहुंच गए। यह देखकर नवीना की बहन और अन्य मायके वाले भड़क गए। रिहान व अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगे। पहले तो आपस में कहासुनी होती रही उसके बाद हाथापाई हो गई। महिलाओं ने रिहान को चप्पल से तो अन्य लोगों ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत किया। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें