फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दामाद ने की ऐसी हरकत, कोर्ट के बाहर ससुराल वालों ने कर दी पिटाई; साले ने भी जड़े खूब थप्पड़

Tue, 04 Aug 2026 10:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में परिवार न्यायालय में तारीख पर आए दामाद को बाहर निकलते ही ससुरालियों ने कथित तौर पर पीट दिया, जिसे सुरक्षा जवानों ने बचाया। वहीं सीजेएम कोर्ट के बाहर जीजा और साले के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है; पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
दामाद की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में परिवार न्यायालय में तारीख पर आए दामाद को ससुरालियों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। विशेष सुरक्षा बल के जवानों से उसे बचाया। पीड़ित ने थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं सीजेएम कोर्ट के बाहर जीजा और साले में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन



 

थाना शाहगंज क्षेत्र के बार वाली गली नरीपुरा निवासी दीपक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने परिवार न्यायालय में भरण पोषण व अन्य केस दायर कर रखे हैं। मंगलवार को वह परिवार न्यायालय में तारीख करने आए थे। पत्नी और अन्य ससुराल वाले भी आए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे न्यायालय से बाहर निकलते ही पत्नी और ससुराल वाले गाली देने लगे।


 
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की। दूसरी तरफ सीजेएम कोर्ट के बाहर जीजा और साले में मारपीट हो गई। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पीड़ित दीपक ने थाने में तहरीर दी है। उसका मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे मामले में कोई तहरीर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें