इस तरह हुई हत्या की जानकारी
बताया कि पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत केशव सिंह रात में अपने खेत पर बनी झोपड़ी में रहता था। यहां पर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। छोटा पुत्र पुष्पेंद्र 10 मार्च की सुबह चाय लेकर गया तो उसने शव को देखा था।
छह बीघा जमीन बनी हत्या की वजह
ग्राम गढिय़ा थाना मिरहची में करीब छह बीघा जमीन सड़क किनारे थी। जो काफी कीमती है। जिसे बेचकर केशव सिंह पुत्र पुष्पेंद्र के लिए मकान बनवाना चाहता था। यह बात संतोष को पता चली तो शक हुआ कि पिता उसको संपेत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। यहां से ही उसने हत्या की योजना बना ली और खेत पर जाकर झोपड़ी में सो रहे अपने पिता के सिर पर लोहे के बेलचे से प्रहार कर दिया।