वृंदावन के एक मोहल्ले में भाई के घर रह रहे वृद्ध को सांस लेने में तकलीफ होने पर शनिवार शाम 5.30 बजे सौ शैय्या में भर्ती कराया गया। वृद्ध ने रात में दम तोड़ दिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेटे को पीपीई किट पहनाकर अंतिम संस्कार कराया।
इससे पहले वृद्ध का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया था। उनके भाई का परिवार, किराएदारों को होम क्वारंटीन किया गया है। बेटे और उसके साले को क्वारंटीन सेंटर कृष्णा कुटीर में रखा गया है।
आठ साल से भाई के घर रह रहे थे
कोतवाली क्षेत्र के गांव राल निवासी 65 वर्षीय वृद्ध वृंदावन में भाई के घर आठ साल से रह रहे थे। शनिवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें सौ शैय्या में भर्ती कराया। यहां देर रात वृद्ध ने दम तोड़ दिया।