फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गम में मां भी उसी फंदे से लटकी, हालत गंभीर

Sat, 16 Nov 2019 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जनपद में स्कूल नहीं जाने पर मां ने डांटा तो नाबालिग बेटे ने गुस्से में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं उसी रस्सी का फंदा बनाकर मां ने भी फांसी लगा ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन


थाना निधौली कलां के गांव राम नगर निवासी सचिन (13) पुत्र मुकेश कुमार 10वीं का छात्र था। शुक्रवार को वो स्कूल नहीं गया था। इस पर मां हंसमुखी ने डांट दिया। इससे नाराज बेटे ने कमरे में ही रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 

सुबह करीब 11 बजे जब मां ने कमरे में जाकर देखा तो सचिन फंदे से लटका हुआ था, जिसे देख वो चीख पड़ी। पड़ोस के लोग भागकर पहुंचे। सचिन को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां हंसमुखी (35) को पता चला कि अब इकलौता बेटा दुनिया में नहीं रहा है तो उसने भी उसी रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

मृतक छात्र का पिता हरियाणा में चलाता है ट्रक
मृतक सचिन का पिता मुकेश हरियाणा के रोहतक में ट्रक चालक है। वो किसी तरह से बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता एटा के लिए रवाना हो गया है। 

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि मां के डांटने पर किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वहीं घटना से क्षुब्ध होकर मां भी फांसी के फंदे पर झूल गई, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें