फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को जागरूक करने गई थी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, मिली ऐसी जानकारी हुआ बड़ा खुलासा

Sat, 16 Nov 2019 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान काफी हद तक सफल साबित हुआ। शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने गांव नगला केवल में नकली सॉस बनाने वाली फैक्टरी को भंडाभोड़ कराया। 
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथरी शिकोहाबाद में खाद्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नकली पदार्थ न खाने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारी जागरूक कर रहे थे। तभी बच्चों ने बताया कि नगला केवल गांव में भी नकली सॉस की फैक्ट्री संचालित है। 

टीम के अधिकारी बच्चों द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए। टीम ने मौके पर देखा तो यहां नकली सॉस रसायन रंगों से तैयार किया जा रहा था। जो बाजार में ठेलों और दुकानों पर सप्लाई होती थी। इसे मोहम्मद वसीम द्वारा संचालित किया जा रहा था। टीम ने एक क्विंटल नकली सॉस को सीज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूने लेकर जांच को भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो सॉस के नमूने संकलित किए। साथ ही सॉस में मिलाए जाने वाले नकली रसायनिक पदार्थ का भी नमूना लिया। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के निर्देशन में डॉ. संतोष कुमार, विनय यादव ने की।

डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि नगला केवल गांव में नकली सॉस बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। कुल छह नमूने संकलित कर जांच को भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने पर मुकदमा कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी जागरुकता अभियान चला रहे हैं। विभिन्न स्कूलों के 27 हजार छात्र-छात्राओं को जागरुक किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें