फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 13 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप सोमवार की ट्रक ने टक्कर लगने से बाइक सवार युवक और उसके बेटे की मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना सैंया के गांव नगला गरूआ निवासी अशोक कुमार कुशवाहा (38) पुत्र रज्जो अपने पुत्र अमन के साथ बाइक से ससुराल मथुरा गया था। सोमवार रात करीब 8:30 बजे घर आ रहा था। रास्ते में थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप ट्रक से उसकी बाइक में टक्कर लग गई। 

इससे बाइक और बेटे समेत गिरा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हुआ देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मलपुरा पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कराने की कोशिश की। काफी देर बाद यह तो पता चल गया कि युवक सैंया के नगला गरूआ का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि बाइक के नंबर से घर का पता लगाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें