जिला अस्पताल में भर्ती पलंग से गिरने के बाद घंटों जमीन पर पड़ा रहा
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
अधिकारियों के तमाम दावों के बाद भी मथुरा जिला अस्पताल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अस्पताल के वार्ड ब्वाय से लेकर नर्स तक रोगी का ध्यान रखने में लापरवाही बरत रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता उस समय सामने आई जब सर्जिकल वार्ड में भर्ती घायल रोगी पलंग (बिस्तर) से नीचे गिर गया और काफी देर तक तड़पता रहा। यह देख अन्य रोगियों के तीमारदारों ने उसे जैसे तैसे पलंग पर लिटाया।
बताया जाता है कि बिहार के आरा निवासी हरिनाथ तीन अगस्त को ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। अपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर बाद हरिनाथ अपने पलंग से नीचे जमीन पर गिर गए।