फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी तो किसी ने प्रेमिका को दिया ऐसा मोबाइल...जो चोरी या गुम हुए थे, पुलिस ने पकड़े तो छूट गए पसीने

Tue, 24 Sep 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइलों की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली। ऐसे में करीब 400 मोबाइल प्रयोग में पाए गए। खास बात ये थी कि चोरी और गुम हुए मोबाइल किसी ने अपनी प्रेमिका तो दिए, तो किसी ने पत्नी को तोहफे में। 
 
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुम और चोरी हुए 400 मोबाइलों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खोज निकाला। खास बात रही कि लोग इन मोबाइलों को अपने सिम लगाकर चला रहे थे। पुलिस ने फोन किया तो पता चला कि किसी ने यह मोबाइल पत्नी को जन्मदिन पर दिया है तो किसी ने प्रेमिका को तोहफे में दिया है।
विज्ञापन


धाैलपुर की महिला को पुलिस ने फोन किया। कहा कि वह जो मोबाइल चला रही हैं वह आगरा से गुम हुआ था। सर्विलांस पर लगा है। महिला ने कहा कि मोबाइल पति ने जन्मदिन पर दिया था। वह वापस नहीं करेगी। इस पर पुलिस ने पति से बात की। तब पति ने मोबाइल को अपने नजदीक के थाने में जमा किया।

विज्ञापन


इसी तरह एक मोबाइल अलीगढ़ की युवती चला रही थी। जब उसे बताया गया कि वह आगरा से गुम हुआ मोबाइल चला रही है तो युवती सन्न रह गई। कहने लगी कि दोस्त ने धोखा दिया, उसे तोहफे में यह मोबाइल दिया था। उसने पुलिस को मोबाइल वापस किया।

पुलिस का कहना है कि कुछ लोग ऐसे भी मिले, जिन्हें जानकारी नहीं थी। राह चलते मदद के नाम पर कुछ लोगों ने मोबाइल बेच दिया था। उन्होंने जैसे ही मोबाइल में सिम लगाया, वह पुलिस के रडार पर आ गए। उनके रुपये भी चले गए। मोबाइल भी वापस करना पड़ गया।
विज्ञापन


76 लाख के 400 मोबाइल तलाशे
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मोबाइलों की तलाश के लिए सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद ली गई। 400 मोबाइल तलाशे गए। पुलिस ने मालिकों को उनके मोबाइल लौटाए तो वो खुश हो गए। पुलिस लाइन में सोमवार को लोगों को 76 लाख रुपये के 400 मोबाइल वापस किए गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें