फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रादेशिक सेना के 75 साल: सलीमगढ़ में सियाचिन से आए सैनिकों का सम्मान... 5500 किमी दूरी तय करके पहुंचे आगरा

Sat, 24 Aug 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

प्रादेशिक सेना के 75 साल पूरे होने पर 21 जवान सियाचिन से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वह 5500 किमी दूरी तय करके आगरा किला यूनिट पहुंचे। 
 
विज्ञापन
सियाचिन से साइकिल यात्रा पर निकले प्रादेशिक सेना में जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रादेशिक सेना 9 अक्तूबर को 75 वर्ष पूरे कर रही  है, जिसके चलते 21 जवान सियाचिन से इंदिरा पॉइंट तक 5500 किमी की दूरी साइकिल से तय करने निकले हैं। शुक्रवार को वह मथुरा से आगरा आए, जहां आगरा किला के सलीमगढ़ में सियाचिन से सफर पर निकले सैनिकों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन




 

प्रादेशिक सेना इस साल प्लेटिनम जुबली मना रही है। शुक्रवार को प्रादेशिक सेना के 21 जवान वृंदावन, मथुरा से होते हुए आगरा पहुंचे, जहां आगरा फोर्ट के सलीमगढ़ में प्रादेशिक सेना की कर्नल संध्या यादव ने 5500 किमी दूरी साइकिल से तय करने जा रहे जवानों से मुलाकात की। यह जवान ''सियाचिन ग्लेशियर से इंदिरा पॉइंट'' तक साइकिल से जाएंगे। 



 
विज्ञापन

साइकिल यात्रा के रूट में वह अपनी सेना को जानें आदि का काम भी कर रहे हैं। आगरा से प्रादेशिक सेना के जवान शनिवार सुबह आगरा किला के अमर सिंह गेट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे, जहां से उन्हें सैन्य अधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान मेजर साहिल चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें