फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैराजम्पिंग के दौरान पैराशूट न खुलने से जवान की मौत, आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 07 Feb 2025 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा में पैराशूट ड्रॉप जोन में दर्दनाक हादसे की सूचना है। बताया गया है कि यहां  पैराजम्पिंग के दौरान पैराशूट न खुलने से एक जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
पैराशूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा में सेना का  पैराशूट ड्रॉप जोन है। यहां शुक्रवार दोपहर को जवान अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान एक जवान ने जब आसमान से छलांग लगाई, तो उसका पैराशूट नहीं खुला। जमीन पर गिरने से जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


मलपुरा में शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे पेरा जंपिंग जोन नोमील पर एयरक्राफ्ट से 12 जंपर जंप कर रहे थे, इसी बीच11 जवान वापस मैदान पर आ गए, जबकि एक जवान नहीं पहुंचे। उनकी तलाश की गई तो वे गांव सुतेंडी के पास खेत में मिले। उन्हें तत्काल ही एंबुलेंस से एयर फोर्स सीएमसी हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान का नाम मंजूनाथ है, जो कर्नाटक के रहने वाले थे। मंजूनाथ जे. जूनियर वारंट अफसर के पद पर तैनात थे। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें