फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में नायब सूबेदार की मौत, सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी सलामी, बेटे ने दी मुखाग्नि

Wed, 27 Nov 2019 06:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
नायाब सूबेदार शिवकुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना बरसाना के गांव हाथिया के नायब सूबेदार शिवकुमार (30) बिजेंद्र सिंह की राजस्थान के नागौर में सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार में मातम छा गया। नायब सूबेदार का पार्थिव शरीर उसके निवास एटीवी फैक्टरी के सामने शिवपुरी कॉलोनी लाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टूंडला से ड्यूटी पर वापस जा रहे सैनिक की मौत, राजस्थान के झुंझुनू में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

यहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, भाजपा विधायक कारिंदा सिंह, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह समेत पुलिस प्रशासन के अफसर भी पहुंचे। तिरंगे में लिपटकर आए पार्थिव शरीर पर सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लापरवाहीः ताजमहल की सुरक्षा में 'बड़ी चूक', कबाड़ कैमरे कर रहे स्मारक की 'निगरानी'

बड़े बेटे कार्तिक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे। बताया गया है कि शिवकुमार 2007 में भर्ती हुए थे। नायब सूबेदार अपनी छुट्टी खत्म करने के बाद ड्यूटी के लिए जैसलमेर लौट रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के नागौर में सड़क हादसा हो गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। सूबेदार के पिता भी सेना से रिटायर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें