फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कठुआ के समीप सड़क हादसे में मथुरा के सैनिक की मौत, परिवार में मातम

Tue, 24 Sep 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
लांस नायक अमरजीत सिंह चौहान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बालाजीपुरम निवासी एक 27 वर्षीय सैनिक अमरजीत सिंह चौहान की जम्मू में सड़क हादसे में मौत हो गई। अमरजीत सिंह जम्मू के कठुआ स्थित 64 फील्ड यूनिट जंगलौट में तैनात था। अमरजीत के पिता भी सेना से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन

 
एटा जनपद के थाना बागवाला स्थित गांव बबरौती निवासी ब्रजेंद्र सिंह चौहान सेना से रिटायर हैं। 25 साल पहले उन्होंने बालाजीपुरम चामुंडा देवी मंदिर मार्ग पर आवास बनवाया था। ब्रजेंद्र सिंह का बेटा अमरजीत सिंह चौहान (27) सेना की जीडी (जनरल ड्यूटी) में लांस नायक था। वो 28 मार्च 2012 में नासिक के आरटी सेंटर से सेना में भर्ती हुआ था। 

इन दिनों अमरजीत सिंह जम्मू के कठुआ स्थित 64 फील्ड यूनिट जंगलौट में तैनात था। सोमवार तड़के पांच बजे परिवारीजनों को सूचना मिली कि अमरजीत सिंह की सड़क हादसे में रविवार रात 12 बजे मौत हो गई। अमरजीत का शव बालाजीपुरम लाया जाएगा। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने के दौरान रद्द हो गई थी छुट्टी 

अमरजीत सिंह चौहान के चाचा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जब केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाई थी, उस समय अमरजीत छुट्टी आया था। बढ़े तनाव के चलते अमरजीत सिंह की छुट्टी रद्द कर दी गई थी और उसे वापस कठुआ बुला लिया गया था। 

वहां के मौजूदा हालातों को लेकर भी उससे चर्चा होती रहती थी। कहता था कि जम्मू में सेना तैनात है। रविवार को जब उसके साथ हादसा हुआ वह रात की ड्यूटी खत्म करके लौट रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें