फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: नकली मालिक बन शिक्षक को बेच दी जमीन, कब्जा करने पहुंचा तो हुआ खुलासा   

Mon, 11 Apr 2022 06:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जिले में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। शिक्षक ने चार महीने जिससे जमीन खरीदी थी, वो जमीन का असली मालिक नहीं था। जब शिक्षक जमीन पर कब्जा करने पहुंचा, तो असली मालिक सामने आ गया। 
विज्ञापन
fraud new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के नगला देवी के रहने वाले एक शिक्षक को शातिरों ने नकली मालिक बनकर एक जमीन 45 लाख रुपये में बेच दी। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद शिक्षक के होश उड़ गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी के रहने वाले परिषदीय विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बीते वर्ष जुलाई माह में गांव के योगेंद्र उर्फ छोटे ने एक जमीन के संबंध में अपने रिश्तेदार आनंद कुमार निवासी परौंखा से मुलाकात कराई थी। इसके बाद आनंद ने राहुल को अपने परिचित जयपाल उर्फ जगपाल निवासी नेकामऊ से जमीन खरीदने के संबंध में बातचीत कराई। जयपाल ने बताया कि नेकामऊ में उसकी पत्नी की बहन की जमीन है, जो बिकाऊ है। 

28 दिसंबर को इस जमीन का बेनामा राहुल के नाम करने के साथ 15.60 लाख का चेक लिया गया। वहीं बयाना के तौर पर तीन लाख रुपये ले लिए गए। जब वह जमीन पर कब्जा करने पहुंचे तो वहां जमीन के असली मालिक से मुलाकात हुई, जिसके बाद धोखाधड़ी की जानकारी हो सकी और पता चला कि जयपाल की साली शेष कुमारी बनकर  कोई महिला बैनामा कराने तहसील पहुंची थी।
विज्ञापन


 राहुल के अनुसार जमीन के नाम पर उससे करीब 45 लाख रुपये की ठगी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनंद, जयपाल उर्फ जगपाल, शेष कुमारी, योगेंद्र सिंह उर्फ छोटे, सोनू निवासी परौंखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि आरोपियों के फोन स्विच ऑफ हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें