एटा के थाना व कस्बा जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा नई बस्ती निवासी सोहिल ही हत्या सुर्खियों में रही थी। आरोप है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते युवती के पिता प्रवीन शर्मा उर्फ पम्मी पंडित निवासी मोहल्ला महावीरगंज ने अपने दोस्त धर्मपाल उर्फ टुल्लन निवासी खेडिया सुर्जी व दो अन्य के साथ मिलकर 27 जनवरी को कर दी थी। फरार एक आरोपी ने अदालत में समर्पण कर दिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
पुलिस के हाथ लगने से पहले पहुंचा कोर्ट
इस हत्याकांड में शामिल रहे मुकेश खन्ना निवासी सकुआपुर और भूपेंद्र उर्फ बाबा निवासी ग्राम खेडिया सुरजी फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापा मार रही थी। लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही मुकेश खन्ना ने बुधवार को अदालत में समर्पण कर दिया।
ये भी पढ़ें - धोखेबाज दोस्त: दोस्ती कर बहन से बढ़ाई नजदीकी...फिर एक दिन किया ऐसा कांड; शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले
बाबा की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मुकेश ने अदालत में समर्पण कर दिया है। जबकि बाबा अभी भी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने पम्मी पंडित और धर्मपाल उर्फ टुल्लन को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा दो फरवरी को किया था। इसके बाद से ही बाबा और खन्ना फरार चल रहे थे।
इस तरह की गई थी हत्या
बता दें कि पम्मी पंडित की बेटी से सोहिल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चतते 27 जनवरी को घर बुलाकर सोहिल को नशीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई थी। एत्मादपुर जिला आगरा पुलिस ने 27 जनवरी की रात को गांव मितावली के पास रेलवे ट्रेक से शव बरामद किया। 31 जनवरी को परिजन ने आगरा मोर्चरी में रखे शव की पहचान की थी।