फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मां को ऐसे जाल में फंसाया...समझ न सकी वो शातिरों की चाल, खाते से उड़ाई रकम

Tue, 18 Feb 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस गिरफ्त में आए शातिरों ने साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मां के झूठ के जाल में फंसा लिया। ड्रग तस्करी का मामला बताकर खाते में रकम जमा करा ली थी।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जूता कारोबारी की इकलौती बेटी अमेरिका में रहती है। वह साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। कारोबारी और उनकी पत्नी अकेले रहते हैं। 16 जनवरी की सुबह नौ बजे कारोबारी की पत्नी के पास वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन से इंस्पेक्टर नरेश शर्मा बोल रहा है। कहा कि उन्होंने एक पार्सल भेजा था। जिसमें ड्रग्स है। मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी का मामला बन रहा है। केस दर्ज किया गया है। नरेश गोयल एक ड्रग तस्कर है। इससे उनके संबंध बताए।
विज्ञापन

मोबाइल पर भेज दिया था फर्जी नोटिस

कारोबारी की पत्नी घबरा गई थीं। उनसे कहा गया कि पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नोटिस जारी किया गया है। मोबाइल पर नोटिस की काॅपी भेज दी। कहा कि ईडी और सीबीआई अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। इसके बाद कॉल काट दी। कुछ देर बाद फिर कॉल आई। इस बार वर्दी पहने दूसरे व्यक्ति ने बात की। कहा कि तुम्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया है। किसी से बात नहीं करना। 

कमरे से बाहर भी नहीं जाना है। उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद खाते में 2.80 लाख रुपये स्थानांतरित करा लिए। डर की वजह से वृद्ध किसी को कुछ नहीं बता रही थीं। दो दिन बाद दोबारा कॉल आई। इस बार भी धमकी दी गई। इस पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने परिजन को बताया और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें