फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: राइफल की सफाई करते समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगी गोली, मौके पर ही मौत

Fri, 28 Nov 2025 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना सदर बाजार के राजेश्वर मंदिर के समीप पन्ना पैलेस के बराबर में ब्राह्मण महासभा के संस्थापक और रिटायर्ड फौजी सत्यदेव शर्मा के पुत्र ज्ञानेश 42 वर्ष की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के पास राइफल मिली। ज्ञानेश सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे।
विज्ञापन
घर पर मौजूद महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर की महर्षिपुरम कॉलोनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सेमी राइफल की सफाई करते समय गोली लग गई। उनकी मौके पर मौत हो गई। घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शमशाबाद रोड महर्षि पुरम कॉलोनी निवासी मृतक ज्ञानेंद्र (48) सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे।  अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। उनके पिता सत्यदेव शर्मा और माता पड़ोस में गमी में शामिल होने गए थे। ज्ञानेंद्र के दोनों बेटे स्कूल गए थे।

 ज्ञानेंद्र  छत पर पिता की सेमी राइफल की सफाई कर रहे थे। पत्नी नीचे घर का काम कर रही थीं। तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पत्नी दौड़कर छत पर पहुंची, तो  ज्ञानेंद्र खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर में गोली लगी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें