फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोसाइटियों की क्रिकेट लीग का रोमांचक मुकाबलों से आगाज

Sun, 13 Sep 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा इंटर सोसाइटी लीग
विज्ञापन
आगरा। शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों को क्रिकेट के माध्यम से एक मंच पर जोड़ने वाली आगरा इंटर सोसाइटी लीग (एआईएसएल) 2026 का ब्रजमोहन बंसल की स्मृति में शनिवार को शुभारंभ हुआ। लीग प्रमुख आकाश सक्सेना ने बताया कि पहले दिन शनिवार को खेले गए चार रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें एंथेला अवतारस, अपर्णा प्रेम फाइटर्स, आईएमएचएच अनप्रेडिक्टेबल्स और स्काई सिटी 11 विजेता बने।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल जैन और देवेंद्र अकेला ने किया। चाहर क्रिकेट ग्राउंड पर उद्घाटन मुकाबला एंथेला अवतारस और गणपति ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया। एंथेला अवतारस ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाकर जीत दर्ज की। विवेक भारती ने 47, दीपक कक्कड़ ने 32 और कप्तान गौरव शर्मा ने 22 रन बनाए।

दूसरे मुकाबले में अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने पांच विकेट पर 187 रन बनाए। पुष्पराज ने 44, अरुण विक ने 37 और कुलदीप सिंह ने 14 गेंदों में 32 रन की तेज पारी खेली। जवाब में एंथम की टीम 107 रन पर सिमट गई। अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने 80 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


तीसरे मैच में अपर्णा पंचशील स्ट्राइकर्स ने 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईएमएचएच अनप्रेडिक्टेबल्स ने 10.3 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर नौ विकेट से जीत हासिल की। कप्तान शशांक ने नाबाद 68 और अभिषेक गुप्ता ने नाबाद 38 रन की पारी खेली।

चौथे मुकाबले में राधा रानी चैलेंजर्स की टीम 97 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई सिटी 11 की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 100 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम के मयंक राठौर ने 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें