कासगंज श्री अग्रवाल सभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते समाज के लो?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। अग्रवाल सभा का अग्रबंधु मिलन सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों के साथ मेधावी व विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सादाबाद के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने सभा के पदाधिकारियों के साथ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम अध्यक्ष बीएसए अंजली अग्रवाल ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। इस दौरान अग्रसेन शोभायात्रा में अग्रसेन महाराज के स्वरूप बने मनमोहन अग्रवाल व 18 राजकुमारों की झांकी के स्वरूपों को स्मृति चिह्न दिए गए।
श्रीजगदीश प्रसाद, सुशीला देवी अग्रवाल स्मृति सेवा समिति की ओर से शशिकांत गर्ग एवं अर्चना गर्ग ने मेधावियों को सम्मानित किया। संरक्षक अखिलेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गिरीश चंद्र अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अभिषेक, राहुल अग्रवाल, गौरव मौजूद रहे। संचालन दिलीप अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल ने किया।