कासगंज की गोशाला का निरीक्षण करते जिलाधिकारी साथ में अन्य अधिकारी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिलाधिकारी ने रविवार को जिले की कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। यदि कहीं कोई अव्यवस्था मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सबसे पहले मंडी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चारा, पानी, गोवंशों के इलाज की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि गोवंशों का संरक्षण पूरी गंभीरता से करें। इसके बाद सोरों, नवादा, तैय्यबपुर की गोशालाओं का भी निरीक्षण किया।
किसी भी गोशाला में उन्हें अव्यवस्था नहीं मिली है। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि नियमित रूप से गोशालाओं में पशु चिकित्सकों की टीम भेजें। कहीं से भी गोवंशों के बीमार होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। डीएम ने बताया कि समय समय पर गोशालाओं का निरीक्षण करते रहेंगे। सभी गोशालाओं में चारा, पानी और इलाज की व्यवस्था है।