फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वायरल बुखार, शरीर दर्द, दाने और नहीं लग रही भूख...दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो जाएं सावधान

Wed, 17 Sep 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चिलचिलाती धूप और उमस से बीमारियां बढ़ रहीं हैं। एसएन में मरीजों की भरमार है। ऐसे में चिकित्सकों ने सलाह दी है कि मास्क पहनें, पर्याप्त पानी पिएं, हल्का और पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
एसएन ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। वायरल बुखार, शरीर दर्द, शरीर पर दाने और भूख न लगने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3891 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार और मौसमी संक्रमण के पीड़ित मिले। शरीर पर दाने और खुजली की समस्या से भी लोग ग्रसित रहे। कई मरीज भूख न लगने की समस्या और शरीर में दर्द से पीड़ित रहे।

मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि उमस और पसीने की वजह से शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। यह वायरल संक्रमण है इसलिए मास्क लगाकर रहें। बाहर निकलते समय पर्याप्त पानी पीएं, हल्का और पौष्टिक आहार लें। मौसम में हो रहे बदलावों से बचाव करें। शरीर को ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों में आए अधिक मरीज
त्वचा रोग- 378
ऑर्थोपेडिक- 363
ईएनटी- 254
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें