फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खबर का असर : एसडीएम ने डिठवार में प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, आज से होगा सर्वे

Wed, 17 Sep 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गंभीर नदी का पानी खेतों में भर गया है। इससे बाजरा, कपास, धान तथा दालों की करीब 150 बीघा फसल खराब हो गई थी। 
विज्ञापन
बारिश से खेतों में भी पानी भर गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिचपुरी के तहसील किरावली व विकास खंड फतेहपुर सीकरी का गांव डिठवार राजस्थान बॉर्डर की सीमा पर स्थित है। गंभीर नदी का पानी खेतों में भर गया है। इससे बाजरा, कपास, धान तथा दालों की करीब 150 बीघा फसल खराब हो गई है। रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से इस समस्या को प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर मंगलवार को एसडीएम किरावली ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी ने बताया है कि गंभीर नदी का पानी खेतों में भर गया है। इससे बाजरे की फसल में अधिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा धान की फसल में भी नुकसान है। बुधवार से राजस्व विभाग की टीम को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान व किसानों से सर्वे में सहयोग करने की अपील की है। एसडीएम ने कहा है कि सर्वे के बाद वे दोबारा गांव का दौरा करेंगी। सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें