फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो हवाई है रबर चेक डैम योजना

Thu, 25 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन और आगरा की जनता के लिए अच्छी खबर नहीं है। यमुना जल संवर्धन के लिए रबर चेक डैम बनाने की योजना पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। बुधवार को विधानसभा सत्र में उठाए सवाल का जवाब देते हुए सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि फिलहाल तो निर्माण की परियोजना तैयार करने पर ही विचार चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिंचाई विभाग की ओर से आगरा में सिकंदरा वाटर वर्क्स के पास, ताजमहल के डाउन स्ट्रीम में और वृंदावन में रबर चेक डैम बनाने का प्रस्ताव दिया था। रबर चेक डैम से इन स्थानों पर वर्ष भर पानी रहता, लेकिन पिछले कई महीनों से इस प्रस्ताव पर कोई कार्यवाही न होने से एत्माद्पुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने बुधवार को विधानसभा में पूछा, क्या यमुना में रबर चेक डैम प्रस्तावित हैं, यदि हैं तो कब तक बनेंगे और नहीं हैं तो क्यों? इसके जवाब में सिंचाई मंत्री ने कहा कि फिलहाल तीनों स्थानों रबर चेक डैम निर्माण की परियोजना पर विचार किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चिकित्सकों की कमी को देखते हुए वर्तमान चिकित्सकों की 65 वर्ष की आयु तक पुनर्योजन की व्यवस्था कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू विद्युत कनेक्शनों में अधिक बिल देने के सवाल पर कहा, समायोजन विद्युत संहिता 2005 की व्यवस्था के अनुसार होंगे। 2013-14, 2015-16 के बिना मीटर के मामलों का विद्युत नियामक आयोग ने समायोजन कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें