फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसओ लाइन हाजिर

Wed, 14 Jan 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मंगलवार को एसएसपी राजेश डी मोदक ने अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने लूट और हत्या जैसे संगीन मामलों में भी लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। साथ ही अपराध पर अंकुश न लगाने पर एसओ ताजगंज मधुर मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया। पिछले दिनों होटल में हुई घटना में भी उनकी लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन



एसएसपी ने वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम न करने, ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी न करने वाले थाना प्रभारियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि विवेचनाओं में शिथिलता बरतने पर विभागीय जांच की जाएगी। हत्या और लूट की जिन घटनाओं का अनावरण नहीं हो सका है, उनके थाना प्रभारियों और विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों को शिकायत की रिसीविंग (पीली पर्ची) दी जाए। अगर, थाने में ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें