पानी में निकले सांप के बच्चे को दिखाता युवक, दूसरे चित्र में दूषित पानी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद की लेबर कालोनी में मंगलवार को पानी की सप्लाई के साथ सांप का बच्चा बर्तन में देखा तो लोग दहशत में आ गए। क्षेत्रीय पार्षद ने निगम के अफसरों से शिकायत की लेकिन निगम से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। मोहल्ला करबला एवं देवनगर में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। शिकायत किए जाने पर भी सुधार नहीं हुआ।
नगर निगम द्वारा गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। लेबर कालोनी में मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे राजेश शर्मा पानी भर रहे थे। इसी दौरान पाइप से पांच इंच लंबा सांप का बच्चा निकला। बर्तन में सांप का बच्चा देखकर वहां खड़े बच्चे डर गए। परिजनों ने उसे एक बोतल में बंद कर क्षेत्रीय पार्षद को इसकी सूचना दी।
ये भी पढ़ें- टूंडला विधानसभा उपचुनाव : बसपा ने संजीव कुमार चक को बनाया प्रत्याशी
पार्षद ने इसकी जानकारी नगर निगम के अफसरों को दी। बावजूद इसके शाम तक निगम से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। देवनगर एवं करबला में मंगलवार को दूषित पानी की आपूर्ति हुई। गंदा पानी आने के कारण लोगों ने नाराजगी जताई। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।