फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विजिलेंस ऑफिस में सांप, खेत में निकला अजगर

Fri, 21 Aug 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 16 गाजीपुर पहोर गांव में अजगर का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम के विजिलेंस कार्यालय में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गाजीपुर पहोर गांव में धान के खेत में करीब पांच मीटर लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों स्थानों पर सांप निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने दोनों सांप का सफल रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की दरोगा पिंकी चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने सावधानीपूर्वक विद्युत निगम के विजिलेंस कार्यालय से सांप का रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। वहीं, दूसरा मामला बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे का है। शीतलपुर ब्लॉक के गाजीपुर पहोर गांव के बाहर धान के खेत में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने विशाल अजगर को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़ा गया अजगर करीब पांच मीटर लंबा और लगभग 35 किलोग्राम वजनी था।
विज्ञापन

विशालकाय अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने लोगों को अजगर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें