फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहीः अंतिम संस्कार के बाद डॉक्टरों ने बताई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, परिवार-रिश्तेदारों में मचा हड़कंप

Fri, 12 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अंतिम संस्कर में शामिल हुए लोग, पड़ोसी भी आए, टीम ने बनाई मिलने वालों की सूची
 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बनाई अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की बड़ी लापरहवाही सामने आई है। चिकित्सकों ने मृतक की कोरोना जांच निगेटिव बताकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने सामान्य तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची और रिपोर्ट पाजीटिव बताई। घर को सैनिटाइज करते हुए परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों की सूची बनाई है। 
विज्ञापन


यमुनापार के विकास नगर निवासी 83 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी होने पर रविवार की रात एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। इन्हें संदिग्ध मरीजों के वार्ड में रखकर इलाज शुरू करते हुए जांच के लिए नमूना लिया था।

बेटे ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे पिताजी की मौत हो गई। डाक्टरों ने कहा कि कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद शव को दिया जाएगा। शाम के करीब सात बजे डाक्टर बोले, आपके पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है और शव दे दिया। 
विज्ञापन


मैनपुरी: नहीं आई एंबुलेंस, स्कूटर चलाकर अस्पताल पहुंची कोरोना संक्रमित महिला 

घर पहुंचकर पिताजी का अंतिम संस्कार कर दिया, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के यहां से फोन आया और जानकारी करते हुए बताया कि आपके पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव है, कोई कहीं बाहर न जाए। यह सुनकर सभी दंग रह गए, सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची और आसपास सैनिटाइज कराया। 

मृतक के बेटे का कहना है कि कोरोना वायरस जैसे मामले में डाक्टरों की यह लापरवाही से उनके पूरे परिवार संकट में आ गया है, अगर गलत जानकारी नहीं देते तो वह शव का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह कराते हुए बचाव कर सकते थे। 

ड्यूटी डाक्टरों ने परिजनों को बताया कि मृतक की रिपोर्ट संदिग्ध है, दोबारा जांच कराई जा रही है। वैसे शव को सैनिटाइज करते हुए बैग में पैक किया गया था। डॉ. संजय काला, प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज

परिजनों के आरोप पर एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशसान से इस मामले में जानकारी मांगी गई है कि मृतक की रिपोर्ट निगेटिव बताई है या फिर उनको सही जानकारी दी गई है। डॉ. आरसी पांडे, सीएमओ
 
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल हुए रिश्तेदार और पड़ोसी
अंतिम संस्कार में अड़ोस-पड़ोस के लोगों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल हुए। मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह लोग दहशत में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों से अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों की भी सूची तैयार की है। परिजन समेत इनके भी नमूने लिए जाएंगे। 

कोरोना संक्रमित के शव ही बदल गया था 
इससे पहले भी पोस्टमार्टम हाउस में शव बदल गया था। अंतिम संस्कार होने के बाद इसकी जानकारी हो सकी थी। इसमें एक मृतक बहुसंख्यक और दूसरा अल्पसंख्यक था। इसमें शव पहचानने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम और सीएमओ से भी की थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें